Saturday, August 10, 2013

युद्ध विराम की उल्लंघना के खिलाफ रोष और गरमाया

Fri, Aug 9, 2013 at 7:15 PM
पंजाब यूथ कांग्रेस ने रोके दिल्ली-लाहौर बस के चक्के:गिरफ्तारियां भी दी
                                                                     तस्वीर:गजिंद्र सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन 
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन) जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की ओर से युद्ध विराम की उल्लंघना करने और उसके बाद पांच सैनिकों को मार गिराने की घटना का पूरा देश विरोध कर रहा है। इस घटना के बाद केंद्र की यूपीए सरकार को हर पार्टी, विपक्ष घेर रहा है। लेकिन आज यूथ कांग्रेस के पंजाब प्रधान ने पंजाब के अन्य जिला प्रमुखों और यूथ कांग्रेसी नेताओं के साथ मिल कर घटना पर अपना विरोध प्रकट किया। यूथ कांग्रेसियों ने पंजाब प्रधान बिक्रम सिंह चौधरी के नेतृत्व में भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली दिल्ली-लाहौर बस को अमृतसर-अटारी बाईपास पर रोक लिया और पाकिस्तान के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ समय तक दिल्ली-लाहौर बस का रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया और बाद में बस को पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया। इससे पूर्व यूथ कांग्रेस के पंजाब प्रधान बिक्रम सिंह चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा दोस्ती का नकाब ओढ़ कर भारत पर वार करता आया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह तुरंत पाकिस्तान के साथ सभी संबंध समाप्त करें और इन संबंधों के तहत बस सेवा और रेल सेवा को तुरंत बंद कर दिया जाए। 

No comments: