Saturday, February 23, 2013

पाकिस्तान में लश्कर–ए-झंगवी का नेता गिरफ्तार

सुन्नी आतंकवादी गुट है लश्कर–ए-झंगवी
                                                                                                     Photo: RIA Novosti
आतंक की आग ने जब पाकिस्तान की नाक में दम किया तो पाकिस्तान को भी मजबूरन कुछ सख्त कदम उठाने पढ़ रहे हैं। पाकिस्तान में लश्कर–ए-झंगवी के एक वरिष्ठ नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेडियो रूस ने यह खबर देते हुए रिया नोवोस्ती की तरफ से जारी एक तस्वीर  भी प्रकाशित की है। 


पाकिस्तानी पुलिस ने सुन्नी आतंकवादी गुट लश्कर–ए-झंगवी के नेता मलिक इसहाक को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि इसी इस्लामवादी संगठन ने क्वेटा शहर में हुए बम-विस्फोटों के लिए ज़िम्मेदारी ली थी। इस आतंकवादी हमले में 80 से अधिक लोग मारे गए थे।
 
मलिक इसहाक को देश के उत्तर-पूर्वी प्रांत पंजाब में गिरफ्तार किया गया। उन्हें कुछ ही महीने पहले जेल से रिहा किया गया था। क्वेटा शहर में 16 फरवरी को किए गए आतंकवादी हमले में मरनेवाले अधिकांश लोग शिया-हज़ारह समुदाय से संबंधित थे। बलूचिस्तान प्रांत के गवर्नर ने इस हमले के बाद कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों ने देश में शांति बनाए रखने में अपनी असमर्थता का प्रदर्शन किया है।

No comments: