Friday, June 29, 2012

तनाव और सुरक्षा में कामकाज जारी

दोनों गुट सरगर्म:जारी हो सकती हैं कई सूचियाँ 

पंजाब केसरी में प्रकाशित खबर
लुधियाना की पशिचमी तहसील में काम काज तो हो रहा है पर पूरे तनाव के साथ और सुरक्षा प्र्बन्दों में। इंतज़ार है दी सी साहिब के आने की। वह छुट्टी पर हैं और 30 जून को लौटेंगे। इसी बीच दोनों तरफ के गुट अपनी अपनी नई रणनीति की तैयारी में जुटें हैं। जिन लोगों का नाम जारी की गयी सूची में हैं वे तलाश कर रहे हैं सरकारी पक्ष को बुरी तरह से नीचा दिखाने का बहाना और दूसरी तरफ अंदर अंदर ही जारी है ब्लैकमेलरों को जद से उखड डालने की कोशिश। हैरानी है की जिन पत्रकारों के नाम इस सूची में हैं वे क्यूं नहीं बोले।सूची में दर्ज कुछ लोग यह कहते भी सुने गए की न तो सूची पर कोई हस्ताक्षर हैं और न ही कोई स्टेम्प हम इस बेसिर पैर के दस्तावेज़ पर कुछ कहें भी क्यूं? कुछ और पत्रकार यह कहते भी सुने जा रहे हैं की यह लिस्ट तो एक शुरूयात भर है। अभी बहुत से अधिकारी बाकी हैं बहुत से विभाग बाकी हैं। सर्कार ने ज़रा सा भी इशारा कर दिया तो ऐसे नामों की सूचियाँ थाना छोंकी और गाँव पंचायत तक भी जरी हो सकती हैं।आपको याद होगा कि लुधियाना में 29 ब्लैकमेलरों के नामों की एक सूची जारी की गयी थी। 
शहर में 79 ब्लैकमेलर इन सब की लिस्ट भी मीडीया के पास पहुँच चुकी है। अब यह बात अलग है कि किसी अख़बार ने इसकी चर्चा करना उचित समझा और किसी ने नहीं। पंजाबी दैनिक पहरेदार ने तो लिस्ट का स्कैन चित्र भी प्रकाशित कर दिया लेकिन दैनिक जागरण ने कहा: "दैनिक जागरण के पास इस लिस्ट की प्रति है, मगर उसमें शामिल लोगों पर अभी सिर्फ आरोप हैं। इसलिए उनके नाम प्रकाशित नहीं किए जा रहे हैं।" इसी तरह दैनिक भास्कर ने इस पर कहा," सूची जारी होने के तरणत बाद  इसे लगातार प्रमुखता दे रहा है।
दैनिक भास्कर ने लुधियाना सिटी भास्कर में कहा,"सबसे अच्छी बात यह है कि आपके दैनिक भास्कर से जुड़े किसी भी व्यक्ति का नाम इस कलि सूची में नहीं है।"
पंजाब केसरी में प्रकाशित खबर
दैनिक जागरण में इस मुद्दे पर पूरी खबर इस तरह है:जागरण संवाददाता, लुधियाना : लोगों की रजिस्ट्री करवा कर अपने वारे न्यारे करने वाले अब प्रशासन को खटक गए हैं। इस धंधे के लिए ब्लैकमेकिंग करने वालों की एक लिस्ट तैयार हो गई है। नायब तहसीलदार लुधियाना पश्चिमी ने तहसील में ब्लैकमेंलिग का धंधा करने का आरोप लगाते हुए 79 व्यक्तियों की सूची जारी की। शहर में मचा हड़कंप इस सूची के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार का स्पष्ट कहना है कि सूची में शामिल लोग रोजाना एक-एक रजिस्ट्री का कोटा चाहते हैं। जारी सूची में करीब तीन दर्जन वकील, अढ़ाई दर्जन के करीब पत्रकार, आधे दर्जन के करीब राजनैतिक पार्टियों के नेता, कुछेक आरटीआई एक्टिविस्ट व अन्य लोग शामिल हैं। होगी कानून कार्यवाही : नायब तहसीलदार नायब तहसीलदार हरमिंदर सिंह ने कहा कि इस बारे में एसडीएम को अवगत कराया जा चुका है और बुधवार को एसडीएम से विचार विमर्श के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लगते रहे हैं भ्रष्टाचार के आरोप सब-रजिस्ट्रार कार्यालय आए दिनों विवादों में छाया रहता है। भ्रष्टाचार को लेकर आम जनता सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों के अधिकारियों व स्टाफ पर आरोप लगाती रही है। लेकिन इस बार लुधियाना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पश्चिमी के नायब तहसीलदार हरमिंदर सिंह ने 79 व्यक्तियों की सूची जारी कर सनसनी फैला दी है। (दैनिक जागरण के पास इस लिस्ट की प्रति है, मगर उसमें शामिल लोगों पर अभी सिर्फ आरोप हैं। इसलिए उनके नाम प्रकाशित नहीं किए जा रहे हैं।)
           मीडीया की गंभीरता साबित करती है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ इस जंग में भ्रष्टाचार के खिलाफ है और किसी का कोई लिहाज़ करने वाला भी नहीं। अब बारी प्रशासन की नेक नियति साबित होने की है। --रेक्टर कथूरिया 

No comments: