Saturday, May 19, 2012

बाबा जयगुरुदेव का महाप्रयाण

लखनऊ: 116 वर्षीय बाबा जयगुरुदेव का शुक्रवार को निधन हो  गया। उनके  महाप्रयाण की खबर सुनते ही उनके अनुयायी बहुत बड़ी संख्या में मथुरा स्थित आश्रम में पहुंचना शुरू हो गए। बाबा के पार्थिव शरीर को भक्तों के दर्शन के लिए आश्रम में रखा गया। बाबा के अंतिम दर्शन करने वालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी शामिल थे। गौरतलब है की बाबा के जीवनकाल में भी बड़े बड़े राजनीतिक नेता उनका आशीर्वाद पाने उनके चरणों में नतमस्तक होते रहे थे।जय गुरुदेव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे बाबा ने शुक्रवार देर रात मथुरा स्थित अपने आश्रम में शरीर का त्याग कर दिया था। आठ मई से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बाबा की इच्छा पर शुक्रवार दोपहर उन्हें मथुरा स्थित आश्रम पर लाया गया। बाबा के करीबियों का कहना है कि उनकी उम्र 116 साल थी।

No comments: